दिव्यांगजन जिला सलाहकार समिति का गठन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-पारे सहित तीन अशासकीय सदस्य नियुक्त

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश के खेल एवं युवक कल्याण तथा सहकारिता मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री एवं सांसद डीडी उईके, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, पूर्व विधायक संजय शाह तथा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा की सहमति से जिले में दिव्यांगजन जिला सलाहकार समिति का गठन किया है। समिति का गठन जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में किया गया है। समिति में चार अशासकीय सदस्यों को भी शामिल किया गया है, जिनमें ग्राम नादवा के मीडियाकर्मी दीपक पारे, सार्थक आश्रम सेवा समिति हरदा के बलराम काले, राजेंद्र सिंह राजपूत बारजा तथा संतोष पारे गोपालपुरा को सदस्य मनोनीत किया गया है। इसके अलावा समिति में सीईओ जिला पंचायत, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा अधिकारी, महाप्रबंधक उद्योग एवं व्यापार, जिला रोजगार अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं ग्रामीण विकास सहित संतोष राजपूत ग्रामीण विकास प्रबंध संस्थान हरदा को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह समिति जिले के दिव्यांगजनों के समग्र विकास एवं रोजगार के लिए कार्य करेगी तथा विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में सार्थक पहल करेगी। अशासकीय सदस्यों की नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।
—————-

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!