जगह-जगह अता हुई ईद की नमाज, शहर में दिखा शांति-सद्भावना का संदेश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-अमन-चैन और खुशहाली के लिए मांगी गई दुआएं

अनोखा तीर, हरदा। ईद-उल-अजहा का त्योहार हरदा में शांति और सद्भावना के साथ मनाया गया। शहर की ईदगाह सहित मोहम्मदी मस्जिद, कब्रिस्तान नियाजी मस्जिद, नूरी मस्जिद, सब्जी मंडी मस्जिद, पचकोड़ी मस्जिद, अन्नापुरा मस्जिद, उड़ा मस्जिद, हुसैनी मस्जिद, फाइल मस्जिद, फरहत सराय एवं डबल फाटक मस्जिद में ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय ने देश में अमन-शांति, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। ईदगाह मैदान एवं मस्जिदों के आसपास हरदा सीरत कमेटी, जिला मुस्लिम विकास परिषद, जिला वक्फ बोर्ड, विश्व मुस्लिम बोर्ड और हरदा मुस्लिम समाज संगठन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं अन्य धर्मों के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार पैगंबर हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने अल्लाह की इबादत में खुद को समर्पित कर दिया था। अल्लाह ने उनकी परीक्षा लेने के लिए उनसे सबसे प्रिय चीज की कुर्बानी मांगी थी। तब उन्होंने अपने बेटे हजरत इस्माइल की कुर्बानी देने का इरादा किया, लेकिन अल्लाह ने हजरत इस्माइल की जगह एक दुम्बे की कुर्बानी कबूल की। तभी से मुसलमानों में बकरीद पर कुर्बानी देने की परंपरा चली आ रही है। ईद-उल-अजहा के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा मस्जिदों और ईदगाह के आसपास सुरक्षा एवं साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए गए थे। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देश पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं नगर पालिका द्वारा ईदगाह और मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। शहर में कुर्बानी का कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और पूरे दिन इंसानियत, भाईचारे और सौहार्द का संदेश गूंजता रहा।
——-

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!