Skip to content
Friday, 23 October 2026
मध्य प्रदेश

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की पुस्तक ‘अपनापनÓ का विमोचन

2 min read
Text Size:

साक्षी बने क्षेत्र के कार्यकर्ता
अनोखा तीर, भैरुंदा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बहुप्रतीक्षित पुस्तक अपनापन (नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव) का देश की राजधानी नई दिल्ली में विमोचन हुआ। पूसा स्थित एनएएससी कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस समारोह में क्षेत्र सहित पूरे जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उपस्थित दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद क्षेत्रीय विधायक रमाकांत भार्गव ने इस दौरान कहा कि यह कार्यक्रम एक पुस्तक विमोचन तक सीमित नहीं रहा बल्कि यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच के आत्मीय संबंधों, कार्यशैली और कुशल नेतृत्व के विभिन्न अनछुए पहलुओं का जीवंत दस्तावेज बनकर सामने आया। जो वहां मौजूद हर कार्यकर्ता के लिए बेहद प्रेरणादायी रहा। पुस्तक के माध्यम से लेखक शिवराज सिंह चौहान ने जनसेवा और संगठन के प्रति अपने गहरे अनुभवों को साझा किया है। विधायक भार्गव ने इस पल को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि अपनापन पुस्तक राजनीतिक जीवन के अनुभवों का संग्रह व जनसेवा और अपनत्व के मूल्यों को समझने का माध्यम है। देश के शीर्ष नेतृत्व के इन अनुभवों को पढ़कर कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक जीवन में काम करने की नई ऊर्जा, प्रेरणा और सकारात्मक दृष्टिकोण मिलेगा। समारोह में मुख्य रूप से विधायक रमाकांत भार्गव, निगम अध्यक्ष रवि मालवीय, सीहोर विधायक सुरेश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुनाथ सिंह भाटी, जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, जिला उपाध्यक्ष ओम पटेल, महेश उपाध्याय, प्रेम नारायण मीणा, राम नारायण साहू, कपिल खंडेलवाल, सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, मनोहर लाल महेश्वरी, रामभरोस खेरवा, पप्पू गौरा, पंकज पंवार, आनंद पटेल, अतुल शर्मा, शक्ति चौहान, धीरज पटेल, संजय पटेल के अलावा विदिशा संसदीय क्षेत्र के सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
—————————

4 Views
What do you think?

Leave a Reply