ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-1 से 12 जून तक होगी अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा
अनोखा तीर, हरदा। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ‘ज्वाइन इंडियन आर्मीÓ की वेबसाइट पर पंजीकृत अभ्यर्थियों की ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 1 जून से 12 जून 2026 तक भोपाल के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। विभिन्न श्रेणियों के लिए यह परीक्षा प्रतिदिन चार शिफ्टों में होगी। इस वर्ष से अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर (टेक्निकल) के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट भी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर ही लिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड 15 मई 2026 से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं, जहां से अभ्यर्थी इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
—————————–

0 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!