Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

पत्नी गई मायके, तो पति ने जहर खाकर दी जान  

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा।  हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र की माधव कॉलोनी में गुरुवार को एक 36 वर्षीय युवक ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतक के शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया था, जिसका शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। अस्पताल चौकी पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान संदीप पिता गजराज सिंह राजपूत (36) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम सामरधा का निवासी था और माधव कॉलोनी में अपनी मां के साथ रहता था। संदीप ड्राइविंग का काम करता था। बताया गया है कि संदीप की पत्नी बच्चों के साथ पिछले डेढ़ महीने से खंडवा जिले के ग्राम गुराड़या स्थित अपने मायके में रह रही थी। इस दौरान संदीप और उसकी मां ही घर पर अकेले थे। गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे संदीप ने घर पर सल्फॉस का सेवन कर लिया। जहर के सेवन के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल टिमरनी अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शाम करीब 6 बजे संदीप की मौत हो गई। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुदर्शन चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
————

6 Views
What do you think?

Leave a Reply