Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा सिविल लाइन पुलिस ने तीन अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सिविल लाइन थाने के एसआई संदीप यादव ने बताया कि 18 मई को ग्राम डोमनमऊ निवासी किसान भरत विश्नोई के घर में चोरी हुई थी। अज्ञात चोर रात के समय डेढ़ लाख रुपए नकद और एक सोने की चेन चुराकर फरार हो गए थे। घटना के समय भरत विश्नोई इंदौर गए हुए थे, जबकि घर में उनके माता-पिता और पत्नी सो रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि भरत विश्नोई के यहां मजदूरी करने वाले विष्णु ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी के पैसों को अपने शौक पूरे करने में खर्च कर रहा था। पूछताछ में सामने आया कि विष्णु ने साईं मंदिर के पास से एक बाइक भी चोरी की थी। बाद में पेट्रोल खत्म होने पर उसने बाइक सीताराम गार्डन के पास लावारिस छोड़ दी और फरार हो गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने दो साथियों टाटू और गौरीशंकर निवासी महेंद्रगांव के साथ फरवरी में बायपास रोड स्थित नर्मदा कन्फेक्शनरी दुकान का शटर तोड़कर करीब 20 हजार रुपए चोरी करना भी कबूल किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
———————–

6 Views
What do you think?

Leave a Reply