Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

हरदा पॉलीटेक्निक के 49 छात्रों को मिला जॉब ऑफर

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज हरदा के छात्रों ने सत्र 2025-26 में प्लेसमेंट में बड़ी कामयाबी हासिल की है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के 49 विद्यार्थियों का कैंपस के माध्यम से देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ है। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी विकास भुमरकर ने बताया कि इस वर्ष टाटा ग्रुप, क्यूमिन्स इंडिया, राल्सन टायर्स, सिग्मा इंजीनियरिंग, डैकिन इंडिया, जॉन डियर इंडिया, हेनरॉक, कृष्णा मारूति, रिलायन्स सोलर, पालिवाल बिल्डकॉन इंफ्रा  प्रायवेट लिमिट एवं लारसन एण्ड टर्बो जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट किया। चयनित विद्यार्थियों को अधिकतम 3.5 लाख रुपये वार्षिक तक का आकर्षक पैकेज मिला है। डिप्लोमा कोर्स पूरा होने से पहले ही जॉइनिंग ऑफर लेटर मिलने से छात्रों में जबरदस्त उत्साह है। पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अभिरुचि सिंह ने बताया कि अनुभवी शिक्षकों एवं विभागाध्यक्षों सीएस चौहान, विजय निंगवाल, विकास भुमरकर, शुभम अग्रवाल एवं संजू नावडे द्वारा फील्ड विजिट, ट्रेनिंग और सेमिनार के जरिए छात्रों के सर्वांगीण विकास पर फोकस किया जाता है। इसी का नतीजा है कि हर साल बेहतर प्लेसमेंट हो रहा है। डॉ. सिंह ने बताया कि कॉलेज में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कक्षा 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन के माध्यम से या संस्था में आकर नि:शुल्क काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।
————————–

0 Views
What do you think?

Leave a Reply