जल गंगा संवर्द्धन अभियान के तहत बिचपुरी माल में ‘पानी चौपालÓ संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-किसानों को दी सूक्ष्म सिंचाई की जानकारी

अनोखा तीर, हरदा। जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग हरदा द्वारा शुक्रवार को विकासखंड खिरकिया के ग्राम बीचपुरी माल में ‘पानी चौपालÓ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत नहाली कला के सरपंच रामजीवन देवड़ा व गांव के कृषक बंधु उपस्थित हुए। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी गंभीर सिंह जाट ने पानी संरक्षण के उपाय बताये। साथ ही महेन्द्र लोवंशी ने उद्यानिकी विभाग की योजना Óड्रिप व स्प्रिंकलर प्रणालीÓ व फल पौध रोपण के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान ग्राम उद्यान विस्तार अधिकारी ने विभाग में किसाने के पंजीयन एमपीएफएसटीएस पोर्टल पर कराने हेतु प्रेरित किया तथा पीएमएफएमई योजना के संबंध में जानकारी दी।
—————————–

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!