मधुमक्खियों का हमला, डांस छोड़ जान बचाकर भागे बाराती

अनोखा तीर, हंडिया/नेमावर। गुरुवार शाम करीब 7 बजे नेमावर बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धूमधाम से निकल रही एक बारात पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। बैंड-बाजे की तेज आवाज और आतिशबाजी के बीच बाराती डांस में मस्त थे, तभी मधुमक्खियां भड़क उठीं और लोगों पर हमला कर दिया। कुछ ही सेकंड में माहौल पूरी तरह बदल गया। जो बाराती कुछ देर पहले डीजे की धुन पर नाच रहे थे, वे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। किसी ने गमछे से चेहरा ढंका तो कोई दुकानों और वाहनों के पीछे छिप गया। मौके पर मौजूद लोगों में भी भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और सभी ने भागकर खुद को सुरक्षित किया। करीब आधे घंटे बाद स्थिति सामान्य हो सकी, जिसके बाद बारात दोबारा आगे बढ़ी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
—————————

0 Views

Leave a Reply