अनोखा तीर, हरदा। न्याय को सरल और सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘समाधान समारोह-2026Ó विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है, जिसकी परिणति 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को आयोजित विशेष लोक अदालत के साथ होगी। सर्वोच्च न्यायालय परिसर, नई दिल्ली में 21, 22 और 23 अगस्त को आयोजित होने वाली इस विशेष लोक अदालत में माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को आपसी सहमति से निपटाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा राज्य, जिला, तालुका और मध्यस्थता केन्द्रों में भी विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा। यहां प्रशिक्षित मध्यस्थ पक्षकारों की मदद करेंगे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जाएंगे। चन्द्रशेखर राठौर ने बताया कि पक्षकार इन सुलह-प्रयास हेतु बैठकों या वार्ताओं में व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअल माध्यम से शामिल हो सकते हैं। अधिवक्तागण, वादकारियों तथा अन्य संबंधित पक्षों को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए आमंत्रित किया गया है। जिन पक्षकारों के मामले माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं, वे वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरकर अपने मामले को समाधान समारोह में शामिल करा सकते हैं। जिन प्रकरणों को समाधान समारोह में शामिल करने हेतु उपयुक्त पाया गया है, उनमें पक्षकारों के मध्य सुलह-प्रयास के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा ने आमजन से अपील की है कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में उपस्थित होकर संपर्क करें।
——————————

