अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों हेतु ‘विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना

अनोखा तीर, हरदा। जनजातीय कार्य विभाग, भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के लिएआवेदन निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किए जा रहे हैं। विदेश में उच्च शिक्षा यथा शोध उपाधि उपरांत अध्ययन, पी.एच.डी. एवं स्नातकोत्तर करने हेतु चयनित अभ्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जिला संयोजक जनजाति कार्य विभाग श्रीमती पारूल जैन ने बताया कि आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी जनजातीय कार्य विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। योजना अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन वर्तमान प्रचलित योजना नियमों में प्रावधान अनुसार किया जाएगा।
——————————

2 Views

Leave a Reply