Skip to content
Sunday, 22 November 2026
हरदा

दुकानदार से हफ्ता मांगने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 min read

-आरोपियों से मौके पर मंगवाई माफी, भेजा जेल

अनोखा तीर, हरदा। हरदा में सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन पर एक दिव्यांग दुकानदार से हफ्ता वसूली और दुकान में तोड़फोड़ का आरोप है। सिविल लाइन थाना टीआई आरएस तिवारी ने बताया कि टंकी मोहल्ले के रहने वाले दिव्यांग दुकानदार गोविंद जायसवाल से कपिल और विकास नाम के आदतन अपराधियों ने हफ्ता वसूली के लिए पैसों की मांग की थी। जब दुकानदार गोविंद ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो दोनों आरोपियों ने उनकी दुकान में तोड़फोड़ की और गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपियों ने दुकानदार के साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें दिव्यांग दुकानदार की दुकान पर ले गई, जहां उनसे माफी मंगवाई गई। पुलिस का उद्देश्य था कि क्षेत्र में अपराधियों का भय समाप्त हो और शांति स्थापित हो सके। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। टीआई आरएस तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में अनैतिक व्यापार से जुड़े, शांति भंग करने वाले या आम लोगों को डराने-धमकाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply