गणित के  200 मुश्किल सवाल का आठ मिनट में दिया जवाब…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-इंदौर में हुई 21वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
-हरदा, खिरकिया व खातेगांव के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन
अनोखा तीर, हरदा/खिरकिया। 21वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हरदा, खिरकिया और खातेगांव के प्रतिभाशाली बच्चों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को मात्र 8 मिनट में 200 जटिल गणनाएं हल करने की चुनौती दी गई, जिसे बच्चों ने अपनी अद्भुत एकाग्रता और कौशल से सफलतापूर्वक पूरा किया। इस प्रतियोगिता में हरदा की जस्मीत जाट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। वहीं, हरदा की प्रियाशी अग्रवाल, राजवीर विश्नोई, काव्यांश सादानी, कुंज सादिवाल, अतिक्ष अग्रवाल, खिरकिया के दृश्य राजपूत, गर्विता गोयल, पारिधि गुर्जर, श्रेया दशोरे तथा खातेगांव के मोक्ष जाधव, वैष्णवी अग्रवाल ने मेरिट सूची में अपना स्थान बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इसके अलावा, हरदा के अमैरा काबरा, अनाया अग्रवाल, हृदय राठी, ऋषिकेश तारे, सान्वी विश्वकर्मा, श्रीजा सोमानी, सिया पवार, यश्वी मालवीय तथा खिरकिया के अन्वी विश्नोई, अवनि सौनेर, आयती धाकड़ ने कंसोलेशन ट्रॉफी प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बच्चों की मेहनत, लगन और मानसिक गणना क्षमता को देखते हुए आयोजकों और अभिभावकों ने उनकी खूब सराहना की। यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगी। इस अवसर पर संस्थान मा गायत्री यूसीमास क्लास की डायरेक्टर श्रीमती आरती सोमनाथ सारण ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कोर्स इंस्ट्रक्टर श्रीमती सीमा देवेन्द्र सारण एवं श्रीमती बबली पंकज विश्नोई के विशेष मार्गदर्शन की भी सराहना की गई, जिन्होंने बच्चों को लगातार 2 महीनों तक कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास करवाकर इस सफलता के लिए तैयार किया।

0 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!