जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

महिला रोग विशेषज्ञ न होने से मरीज परेशान
अनोखा तीर, हरदा। जिला चिकित्सालय में बेहतर भवन और सुविधाओं के बावजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी गंभीर समस्या बनती जा रही है। खासकर महिला रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) के अभाव में महिला मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित कई महत्वपूर्ण पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। शासन द्वारा भवन तो तैयार कर दिया गया, लेकिन आवश्यक विशेषज्ञों की नियुक्ति नहीं होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। महिला मरीजों को प्रसूति एवं अन्य जांच-उपचार के लिए मजबूरन निजी नर्सिंग होम का रुख करना पड़ रहा है, जहां उन्हें महंगा इलाज कराना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए यह स्थिति और भी कठिन साबित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही रिक्त पदों की पूर्ति नहीं की गई, तो मरीजों की परेशानियां और बढ़ेंगी। उन्होंने शासन से मांग की है कि जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाए।

0 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!