राखड़ से भरा डंपर पलटा, आवागमन प्रभावित

अनोखा तीर, खंडवा/मूंदी। मूंदी-पुनासा मार्ग पर गोंडखेड़ा के समीप वन क्षेत्र में गुरुवार रात राखड़ से भरा डंपर पलट गया। बताया जा रहा है कि डंपर संत सिंगाजी ताप परियोजना की राखड़ लेकर जा रहा था। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सड़क पर बड़ी मात्रा में राखड़ फैल जाने से आवागमन प्रभावित हो गया। शुक्रवार को दिनभर इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

0 Views

Leave a Reply