अनोखा तीर, खंडवा/नया हरसूद। जिले में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खालवा क्षेत्र में पदस्थ आंगनवाड़ी सुपरवाइजर संतोष कोचले को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने फरियादी से काम के बदले रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। खालवा क्षेत्र में आयोजित एक बैठक के दौरान फरियादी को पैसे लेकर बुलाया गया था। जैसे ही फरियादी ने तय राशि सौंपी, पहले से मौजूद टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। फिलहाल हरसूद में आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को रिश्वतखोरी के मामलों में सख्ती का संकेत माना जा रहा है।
2 Views

