अमृत भारत ट्रेन की सौगात, 29 अप्रैल को स्वागत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, खंडवा/हरदा। जिले को बनारस से हड़पसर (पुणे) के बीच चलने वाली प्रतिदिन अमृत भारत ट्रेन की नई सौगात मिली है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन को स्वीकृति दी है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों और विद्यार्थियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद द्वारा लगातार पुणे के लिए ट्रेन की मांग की जा रही थी, जिस पर अब सहमति मिल गई है और खंडवा को भी इस ट्रेन का स्टॉपेज प्रदान किया गया है। मध्य रेल परामर्शदात्री समिति सदस्य मनोज सोनी ने जानकारी दी कि बनारस-हड़पसर अमृत भारत ट्रेन 28 अप्रैल से शुरू होगी और 29 अप्रैल को सुबह लगभग 11 बजे खंडवा स्टेशन पहुंचेगी। इस अवसर पर स्टेशन पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार ट्रेन संख्या 22589/22590 प्रतिदिन संचालित होगी। इसमें कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 8 स्लीपर, 11 सामान्य श्रेणी और अन्य कोच शामिल रहेंगे। यह ट्रेन बनारस, प्रयागराज, झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड सहित विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इस नई सुविधा से खंडवा सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को पुणे तक सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा, जिससे आवागमन और भी सुगम हो सकेगा।

2 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!