-पूजन-अभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना से छोड़ी आहुतियां
अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज संगठन द्वारा रविवार को पांच दिवसीय परशुराम जन्मोत्सव की शुरुआत की गई। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत बड़ा मंदिर में भगवान परशुराम का पूजन-अभिषेक किया गया। इस दौरान पंडितों के मार्गदर्शन में मंत्रोच्चार के साथ पूजन सम्पन्न हुआ, वहीं विश्व कल्याण की कामना के साथ आहुतियां दी गईं। इसके बाद महाआरती हुई और श्रद्धालुओं ने जय परशुराम के नारों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। आरती के बाद कन्या भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी, चंद्रकांत शुक्ला, बीपी तिवारी, महामंत्री लोकेश शर्मा, उत्तम तेनगुरिया, उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, संदीप स्वामी, गजानंद डाले, संयोजक नितेश बादर, प्रहर्ष डाले, शशिभूषण जोशी, नगर अध्यक्ष दीपक शुक्ला, युवा अध्यक्ष विवेक बादर, सुदीप मंडलोई, नवीन शर्मा, प्रशांत शर्मा, दीपक चौबे, नितिन पंचोली, तुषार शुक्ला, पुष्कर शुक्ला, कृष्णा जोशी, अंकित शर्मा, विनीता राजोरिया, सचिव अदिति गुरु, अश्लेषा शुक्ला, अदित गुरु सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
गौशाला में की गौसेवा
सर्वब्राह्मण समाज संगठन के सदस्यों ने दयोदय गौशाला पहुंचकर गौसेवा की और गौवंश को हरा चारा व गुड़ खिलाया। इस दौरान पंडितों के मार्गदर्शन में गौआरती की गई। आरती के बाद आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित ने उपस्थितजनों को गौसेवा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गौ पूजन से समस्त देवी-देवताओं के पूजन का पुण्य प्राप्त होता है। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुनील तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान समाजजनों ने गौ परिक्रमा कर पुण्य लाभ लिया। पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।
बड़ा मंदिर में हुआ विष्णु सहस्त्रनाम पाठ
शाम को विराट विष्णु सहस्त्रनाम मंडल के सदस्यों ने विष्णु सहस्त्रनाम पाठ की संगीतमय प्रस्तुति दी, वहीं नर्मदाष्टक की मधुर प्रस्तुति भी हुई। इसके बाद आरती सम्पन्न हुई। इस दौरान सर्वब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने उपस्थितजनों को पांच दिवसीय आयोजन की जानकारी दी और कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।



