खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित रूप से जांच कर खाद्य सामग्रियों के नमूने लें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-जिन प्रकरणों में पेनल्टी अधिरोपित की है, उनकी वसूली की कार्यवाही की जाए : कलेक्टर  
अनोखा तीर, हरदा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित रूप से जांच कर खाद्य सामग्रियों के नमूने लें। अवैध उत्खनन के जिन प्रकरणों में पेनल्टी अधिरोपित की गई है, उनमें वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में अधिकारियों को दिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री शशांक, अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार सहित अन्य संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि तंबाकु नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास तम्बाकू उत्पाद विक्रय करने वाले विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। कलेक्टर ने पीएम राहत योजना के तहत सम्बद्ध चिकित्सालयों के कैशलेस उपचार की नियमित रूप से समीक्षा करने के निर्देश दिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने निर्देश दिये कि जिले में चिन्हित ब्लेक स्पॉट पर सुरक्षा बढ़ाने, व यातायात प्रबन्धन सुधारने और दुर्घटनाओं को कम करने के उपाय किए जाएं। कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि हरदा शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित

Views Today: 16

Total Views: 16

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!