Skip to content
Saturday, 17 October 2026
भोपाल

कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं का किया समाधान  

2 min read
Text Size:

-कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियाँ उनकी निराशा को दर्शाती हैं : राकेश सिंह
अनोखा तीर, भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उनकी जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया जा सका, उन्हें संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी कठिनाइयों को समझा और उन्हें जल्द से जल्द समाधान दिलाने का आश्वासन दिया। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्तमान में पूरी तरह हताशा की स्थिति में है। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य कांग्रेस नेताओं की भाषा असंयमित और अमर्यादित हो गई है। कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियाँ कई बार टिप्पणी के योग्य भी नहीं होतीं और उनकी निराशा उनके शब्दों से साफ झलकती है। कांग्रेस ने वर्षों तक देश में तुष्टिकरण और जातिवाद का जहर फैलाया जिससे देश का विकास बाधित हुआ। संकट के समय राहुल गांधी और उनके साथी देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े होकर देश में नकारात्मकता फैलाने का प्रयास करते हैं। इस समय कांग्रेस पार्टी की स्थिति असम चुनाव के संदर्भ में भी कमजोर है, और आने वाले चुनावों में कांग्रेस की निराशाजनक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। कांग्रेस के नेताओं को चाहिए कि वे अपनी भाषा की मर्यादा बनाए रखें और संयमित होकर देश की राजनीति में भाग लें। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल और सहयोग सेल के सदस्य संजय नगायच भी उपस्थित रहे।

43 Views
What do you think?

Leave a Reply