Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

किसानों पर हो रहे अत्याचार

2 min read
Text Size:

-९ अपै्रल को कांग्रेसी करेंगे कलेक्टर कार्यालय का घेराव  
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार 9 अप्रैल को दोपहर 2 बजे किसानों की 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने बताया कि सरकार ने किसानों के साथ छल किया है। सरसों, गेहूं, चना और मक्का की फसल निकले डेढ़ माह बीत चुका है, लेकिन अभी तक समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा स्पष्ट है कि किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर किया जा रहा है और व्यापारियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। किसानों की लागत निकलना मुश्किल हो गया है और वे कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं। सरकार को कुंभकर्णीय नींद से जगाने के लिए यह घेराव किया जाएगा। मोहन सांई ने सभी किसानों से अपील की है कि वे 9 अप्रैल को दोपहर 2 बजे हरदा मंडी प्रांगण में एकत्रित होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं।
मुख्य मांगें
गेहूं एवं मक्का की खरीदी तत्काल शुरू की जाए।
-खरीदी की निर्धारित सीमा (एक किसान से अधिकतम 100 क्विंटल) समाप्त कर किसानों से पूरी उपज खरीदी जाए।
-मूंग की फसल के लिए हरदा जिले में 2200 क्यूसेक पानी 50 दिन तक नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए।
-किसानों से वसूली जा रही बिजली बिल की राशि को समर्थन मूल्य का भुगतान होने तक स्थगित किया जाए।
-जिन किसानों ने मंडियों में उपज बेची है, उन्हें समर्थन मूल्य और मंडी भाव के अंतर की राशि दी जाए।
-जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के सभी आनुसांगिक संगठनों—यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, सेवादल और महिला कांग्रेस से अधिक से अधिक संख्या में किसानों के साथ उपस्थित होने का आग्रह किया है।

38 Views
What do you think?

Leave a Reply