Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

महिला शक्ति को आगे बढ़ाने स्वर्णकार समाज की पहल

2 min read
Text Size:

-भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए सकोरे रखने का लिया संकल्प
अनोखा तीर, हरदा। श्रेष्ठा संपूर्ण भारतीय मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज महिला संगठन हरदा इकाई द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय होटल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष मोनिका अरुण सोनी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन की प्रदेशाध्यक्ष विमला श्रीकिशन सोनी, प्रदेश सचिव प्रीति सोनी एवं जिला अध्यक्ष मोनिका अरुण सोनी ने बताया कि नारी शक्ति को समाज सेवा के कार्यों में आगे लाने और उन्हें प्रेरित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने भीषण गर्मी को देखते हुए अपने-अपने घरों के बाहर पक्षियों के लिए पानी के सकोरे रखने का संकल्प लिया। साथ ही जीव दया एवं सेवा भावना को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के आयोजन का निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष मोनिका अरुण सोनी ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मिल-जुलकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि समाज सेवा के संकल्प को और मजबूत बनाने के लिए संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार भी शीघ्र किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला सचिव इंदिरा संतोष सोनी, जिला कोषाध्यक्ष राखी मुकेश सोनी सहित संगठन की अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

51 Views
What do you think?

Leave a Reply