Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

जैन प्रबुद्ध मंच के जिलाध्यक्ष बने महेंद्र जैन

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सकल जैन समाज को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकजुट करने की परिकल्पना अब साकार होती दिखाई दे रही है। इसी दिशा में हरदा जिले में जैन प्रबुद्ध मंच ट्रस्ट का गठन किया गया है। जैन प्रबुद्ध मंच के राज्य अध्यक्ष विजयपाल जैन (टोंग्या) इंदौर ने हरदा जिला संघ के जिला अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र जैन को नियुक्ति प्रदान की है। संघ ने समाज की डिजिटल पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए जैनत्व ऐप  लॉन्च किया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महेंद्र जैन ने बताया कि यह ऐप समाजजनों को एक ही मंच पर लाने का सशक्त माध्यम बनेगा। इसके माध्यम से धार्मिक, सामाजिक और सेवाकार्यों की नवीनतम जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। साथ ही जैन श्रावक कार्ड जैसी विशेष सुविधा भी जोड़ी गई है, जिससे प्रत्येक श्रावक को अलग डिजिटल पहचान मिलेगी। ऐप में सामाजिक पंच व्यवस्था भी जोड़ी गई है, जिसके माध्यम से छोटे-बड़े विवादों का निपटारा समाज स्तर पर सौहार्दपूर्ण ढंग से किया जा सकेगा। उनका कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से जैन समाज की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकता और और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने समाजजनों से आह्वान किया है कि वे जैनत्व ऐप डाउनलोड कर इस डिजिटल पहल में सहभागी बनें। महेंद्र जैन की इस नियुक्ति पर जैन समाज के वरिष्ठजन सुरेंद्र जैन, राजीव रपरिया, संजय बजाज, राहुल गंगवाल, संजय कमल चंद जैन, रूपेश गंगवाल, गौरव बाकलीवाल, सुनील पाटनी, हेमंत अजमेरा, महेंद्र अजमेरा, राजेंद्र कटनेरा, वैभव रपरिया, अभिषेक रपरिया आदि ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

57 Views
What do you think?

Leave a Reply