Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

जज इलेवन एवं अधिवक्ता इलेवन के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला अधिवक्ता संघ एवं जज इलेवन के बीच सोमवार देर शाम स्थानीय नेहरू स्टेडियम ग्राउंड में क्रिकेट मैच खेला गया। अधिवक्ता संदीप स्वामी ने बताया कि इस दौरान जज इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रनों का प्रतिस्पर्धात्मक स्कोर खड़ा किया। जवाब में अधिवक्ता इलेवन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौके-छक्कों की बौछार के दम पर लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। पूरे मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।  जज इलेवन की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जज संजीव राहंगडाले को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से सम्मानित किया गया। वहीं अधिवक्ता इलेवन की ओर से बेहतरीन खेल दिखाने पर बेस्ट बल्लेबाज अनुराग गौर को सम्मानित किया गया। अधिवक्ता इलेवन के कोच संदीप स्वामी ने टीम के सभी खिलाड़ियों को शानदार जीत पर बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। मैच के दौरान अधिवक्ता प्रकाश टॉक, बीके पाटिल, सुनील तिवारी, संजय परसाई, राजेश सोनवणे, समीर खान सहित अन्य अधिवक्ताओं ने उपस्थित होकर दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया।

43 Views
What do you think?

Leave a Reply