हनुमान मंदिरों में धूमधाम से मना हनुमान प्रकटोत्सव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 -चोला चढ़ाकर जगह-जगह हुए भंडारे, भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण
अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सहित आसपास के पूरे क्षेत्र में गुरुवार को राम मंदिरों और हनुमान मंदिरों में हनुमान प्रकट उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन कर हनुमानजी को चोला चढ़ाया।  ग्राम के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर पिछले 24 घंटे से चल रही पारायण का समापन हुआ। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर चोला चढ़ाया गया और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी प्रकार कुयली वाले हनुमान मंदिर में भी विशेष श्रृंगार कर आरती की गई और भंडारे का आयोजन हुआ। यहां भी सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हुए। ग्राम के महेश्वरी समाज मंदिर, माली समाज राम मंदिर, खेड़ापति हनुमान मंदिर, इंदिरा कॉलोनी और टीटी नगर सहित सभी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ कर क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा। पूरे दिन मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा, जिससे गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Views Today: 26

Total Views: 26

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!