-किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने की पहल
-भारतीय संस्कृति संबंध परिषद के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे होंगे शामिल
अनोखा तीर, हरदा। पर्यावरण संरक्षण और सतत् जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन लाइफ के अंतर्गत एक दिवसीय आत्मनिर्भर कृषि संगोष्ठी का आयोजन 31 मार्च सुबह 10 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम रुपई एग्री फॉरेस्ट कार्यालय में होटल राज रेजीडेंसी के सामने आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय संस्कृति संबंध परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रांत संयोजक शिवशंकर जी, रिटायर्ड प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ.यूके सुबुद्धि ईकोवदा क्लाईमेट की फाउंडर डॉ.जिशा एमआर उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम के आयोजक रुपई गु्रप के डायरेक्टर गौरीशंकर मुकाति रहेंगे। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक एवं आत्मनिर्भर खेती की ओर प्रेरित करना, जल एवं मृदा संरक्षण के पारंपरिक उपायों को पुनर्जीवित करना तथा आधुनिक तकनीकों के साथ संतुलित कृषि प्रणाली को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों द्वारा खेती के नए मॉडल, फसल उत्पादन बढ़ाने के उपाय, तथा कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस संगोष्ठी में कई अनुभवी विशेषज्ञ और अतिथि शामिल होंगे, जो किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक उपायों और जल संरक्षण की दिशा में मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनने, उनकी आय बढ़ाने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए प्रेरित किया जाएगा। आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार की पहल से न केवल कृषि क्षेत्र मजबूत होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही किसानों आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे गांवों में समृद्धि और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित हो सके।
Views Today: 24
Total Views: 24

