वृहद विधिक आउटरीच एवं जागरूकता शिविर आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में 28 मार्च को वृद्धाश्रम हरदा में एक दिवसीय वृहद विधिक आउटरीच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में संबंधित शासकीय विभागों जैसे श्रम, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, पुलिस द्वारा उपस्थित आमजन को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जावेगी। शिविर का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से हाशिए पर स्थित आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को उनके विधिक अधिकारों, नि:शुल्क विधिक सेवाओं की उपलब्धता, विभिन्न शासकीय और नालसा योजनाओं से अवगत कराना है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा चन्द्रशेखर राठौर ने सभी आमजनों व वृद्धजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

Views Today: 30

Total Views: 30

Leave a Reply

error: Content is protected !!