-ई-टेंडर के जरिए होगा निष्पादन
अनोखा तीर, हरदा। नवीन आबकारी नीति वर्ष 2026-27 के अनुसार हरदा जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मदिरा दुकानों के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार, जिले की शेष रही 12 कम्पोजिट मदिरा दुकानों को 5 समूहों में बांटकर पंचम चरण अंतर्गत ई-टेंडर (ई-टेंडर एवं ई-टेंडर कम ऑक्शन) के माध्यम से नीलाम किया जाएगा। यह कार्यवाही 19 मार्च 2026 को संपन्न होगी। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि ई-टेण्डर से निष्पादन के लिए जारी कार्यक्रम अनुसार ऑनलाइन टेण्डर प्रपत्र डाउनलोड व ऑफर सबमिट करने की तिथि 19 मार्च 2026 को शाम 4 तक रहेगी। इसी प्रकार ई-टेण्डर कम ऑक्शन प्रपत्र खोलने की प्रक्रिया 19 मार्च को शाम 4:05 बजे से सम्पन्न होगी। ई-टेण्डर कम ऑक्शन अंतर्गत ऑक्शन प्रारम्भ एवं बंद होने की कार्यवाही 19 मार्च को शाम 5:30 बजे से शाम 6:50 बजे तक इसके बाद 15 मिनिट के अंतराल में बोली दिये जाने पर आगामी 15 मिनिट के लिए समयावधि में वृद्धि की जाएगी। ई-टेण्डर की प्रक्रिया 19 मार्च को सम्पन्न होगी। उन्होने बताया कि ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) की कार्यवाही जिला निष्पादन समिति द्वारा संपन्न कराई जाएगी।
Views Today: 14
Total Views: 16

