अनोखा तीर, मसनगांव। ग्राम में क्षेत्र का मासिक एक दिवसीय मेला आयोजित किया गया। खंडेराव तथा मेघनाथ बाबा के नाम से लगने वाले इस मेले में आसपास के गांवों के लोगों ने शामिल होकर जमकर खरीदारी की। मेले में क्विंटलों में कलाकंद के साथ शकरकंद, मनिहारी, आइसक्रीम, पकोड़े आदि की बिक्री हुई। होली के पश्चात चैत्र वदी चौदस के दिन यह मेला पंचायत स्तर पर आयोजित होता है, जहां बाबा के स्थान पर गुलाल आदि चढ़ाया जाता है। शाम के समय मेला अपने पूरे शबाब पर रहता है। बुधवार को भी सिराली मार्ग तिराहे पर खेत में मेला आयोजित किया गया, जिसमें आसपास के कई व्यापारियों ने भाग लेकर अपनी दुकानें लगाईं। ग्रामीणों ने भी मेले में उत्साहपूर्वक खरीदारी की। पंचायत द्वारा पेयजल की व्यवस्था की गई।
62 Views





