Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

रंग पंचमी पर खूब उड़ा रंग-गुलाल

1 min read
Text Size:

-नागवंवी पर हुआ फाग उत्सव व होली मिलन समारोह
अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सहित आसपास के क्षेत्र में रविवार को रंग पंचमी का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों और युवाओं ने जमकर रंग खेला और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंग पंचमी की शुभकामनाएं दीं। ग्राम की इंदिरा कॉलोनी स्थित नागवंवी पर रंग पंचमी मिलन समारोह का आयोजन गहलोत परिवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान भजन कलाकारों ने सुंदर-सुंदर फाग गीतों की प्रस्तुतियां दीं, जिस पर मौजूद ग्रामीणों ने भी जमकर आनंद लिया। रंग पंचमी के अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली मिलन किया और पर्व की खुशियां साझा कीं। रामचंद्र गहलोत परिवार द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे, जहां सभी ने फाग उत्सव का आनंद लेते हुए प्रसादी ग्रहण की।

50 Views
What do you think?

Leave a Reply