Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

नेतृत्व क्षमता के साथ ग्रामीण विकास कार्यों को सजगता से आगे बढ़ाने का प्रयास

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, बालागांव। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में विकासखंड हरदा की प्रयास सामाजिक समिति कुकरावद नवांकुर संस्था, सेक्टर मगरधा द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मगरधा सेक्टर एवं नवांकुर सखी के क्षमतावर्धन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायत भवन कुकरावद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा ने प्रस्फुटन समितियों के कार्यों एवं उनके उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीण विकास में समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका को समझाते हुए सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया। प्रयास सामाजिक संस्था हरदा के सीईओ नीरज गुर्जर ने समिति दस्तावेजीकरण, एनजीओ पंजीयन प्रबंधन तथा नेतृत्व विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि संगठित और व्यवस्थित कार्यप्रणाली से ग्रामीण स्तर पर बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रयास सामाजिक संस्था कुकरावद के अध्यक्ष दुर्गेश खोरे ने संगठन की व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए समिति सदस्यों को सामूहिक रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सीएमसीएलडीपी मेंटर दीनबंधु गौर ने जन अभियान परिषद की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने की बात कही। साथ ही कोर्स की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण विकास कार्यों में नेतृत्व क्षमता को बढ़ाना और समितियों को अधिक सक्रिय एवं सक्षम बनाना रहा। इस अवसर पर प्रस्फुटन समितियों कनारदा, बालागांव, झाड़पा, बरखेड़ी के अध्यक्ष, सचिव, सदस्यगण एवं नवांकुर सखी उपस्थित रहीं। प्रयास सामाजिक समिति के पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष नितिन टाले, सह सचिव सोनू काजवे, सदस्य गणेश खोरे, सदस्य गणेश टाले, यूनुस खान, दीपांशु सोनी सहित कई युवा सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

67 Views
What do you think?

Leave a Reply