Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

फूलों से खेली होली

2 min read
Text Size:

-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का हुआ सम्मान
अनोखा तीर, सोडलपुर। रविवार को ग्राम में कान्हा बाबा चौक स्थित गुर्जर समाज धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान किया गया। साथ ही महिलाओं ने एकत्रित होकर रंग पंचमी पर्व की बधाई देते हुए हर्ष और उल्लास के साथ होली मनाई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर तथा फूल बरसाकर होली की शुभकामनाएं दीं। महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ महिलाओं का श्रीफल एवं मालाएं पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान महिलाओं ने होली के भजन गाए और खुशी का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपने विचार भी व्यक्त किए तथा कई महिलाओं ने सुंदर कविताओं की प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा आगामी धार्मिक कार्यक्रम शिव पुराण कथा के आयोजन को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई। सभी महिलाओं ने अपने-अपने विचार रखते हुए आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उर्मिला रायखेरे, अहिल्याबाई सांखला, श्रीमती सीमा माहेश्वरी, श्रीमती रेखा साबू, श्रीमती द्वारका सोनी, कान्हा प्रिया, बिमला रायखेरे, श्रीमती मीरा सोलंकी, रानी राठौर, उर्मिला गोस्वामी, किरण सोनी, राखी साबू, मनीषा सोलंकी, अंकिता महेश्वरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

68 Views
What do you think?

Leave a Reply