Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

स्व. रामावतार भाटी की स्मृति में होगा माली समाज का 52वां सामूहिक विवाह सम्मेलन

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम के रामजानकी मंदिर मालीपुरा में सोमवार को क्षत्रिय मारवाड़ी माली समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर आयोजित होने वाले 52वें सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में स्वर्गीय रामावतार भाटी के सुपुत्र हरिशंकर, महेश और दिनेश भाटी ने समाजजनों को बताया कि वे अपने पिता की स्मृति में इस वर्ष का सामूहिक विवाह सम्मेलन पूर्ण रूप से निशुल्क आयोजित करना चाहते हैं। सम्मेलन में आने वाले सभी खर्चों का वहन तीनों भाई स्वयं करेंगे, जिससे समाज के जरूरतमंद परिवारों को राहत मिल सके। बैठक में विवाह सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए समिति का गठन भी किया गया। इसमें अध्यक्ष प्रहलाद सोलंकी सोडलपुर, उपाध्यक्ष विनोद भाटी हरदा, सचिव अरुण सोलंकी सोडलपुर, कोषाध्यक्ष नरेंद्र भाटी बालागांव तथा सहसचिव लालू सोलंकी सेनगुड़ को बनाया गया। इस दौरान नर्मदा संभाग अध्यक्ष ओमप्रकाश सोलंकी, देवी सिंह सांखला, सुभाष पटेल, मोहन सोलंकी, गोविंद कछवाह, रामचंद्र कछवाह, नरेंद्र भाटी, शेरू सोलंकी सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। बैठक में समाज में चली आ रही पुरानी रूढ़िवादी परंपराओं को समाप्त करने एवं अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। समाज की अगली बैठक 8 अप्रैल को मारवाड़ी माली समाज छात्रावास हरदा में दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी।

53 Views
What do you think?

Leave a Reply