Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

मां की स्मृति में पुत्री ने दिए 21 हजार, ट्यूबवेल के लिए किया सहयोग

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम में रहने वाले स्वर्गीय गया प्रसाद बासया की धर्मपत्नी स्वर्गीय राम बाई बासया की स्मृति में उनकी पुत्री उमा बाई, पति दिनेश डई द्वारा 21 हजार रुपए की राशि दान स्वरूप प्रदान की गई। यह राशि कान्हा बाबा समाधि पर स्थित जमीन, जो बहरागांव गांव हल्के में आती है, वहां सिंचाई के लिए ट्यूबवेल करवाने हेतु दी गई है। परिवार द्वारा किए गए इस पुण्य कार्य की सामाजिक बंधुओं ने सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी ने दिवंगत राम बाई बासया की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के सेवा और सहयोग के कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं।

62 Views
What do you think?

Leave a Reply