Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

पुलिस ने की चेकिंग, ओवरलोड भूसा वाहनों पर कार्रवाई

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, करताना। हरदा-छिपानेर मार्ग पर सोमवार को पुलिस चौकी के सामने वाहन चेकिंग की गई। चौकी प्रभारी प्रकाश सोलंकी ने बताया कि इस दौरान भूसा से भरे ओवरलोड वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई और वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि अधिक मात्रा में वाहन में भूसा भरकर परिवहन न करें। ओवरलोड भूसा भरा होने से आगे-पीछे के वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसलिए ओवरलोड वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश देते हुए चालानी कार्रवाई की गई।

51 Views
What do you think?

Leave a Reply