छीपाबड़ में आगजनी से लाखों की गेहूं की फसल राख

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-विधायक दोगने मौके पर पहुंचे, नुकसानी का किया आंकलन
अनोखा तीर, खिरकिया। हरदा-खंडवा मार्ग स्थित छीपाबड़ में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना में लगभग 50 से 60 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सोमवार का दिन छीपाबड़ के किसानों के लिए बेहद दुखद रहा। घटना की सूचना मिलते ही हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने तत्काल मौके पर पहुंचे और किसानों के साथ मिलकर फसल नुकसान का जायजा लिया तथा उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक डॉ. दोगने ने मौके से ही जिला प्रशासन को घटना की जानकारी देते हुए हरदा कलेक्टर, आरआई तथा पटवारी को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर फसल नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा मिल सके।  उन्होंने कहा कि आगजनी की इस घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित किसानों की मदद सुनिश्चित करनी चाहिए। विधायक डॉ. दोगने ने जिला प्रशासन से यह भी निवेदन किया कि फायर ब्रिगेड तथा ग्राम पंचायतों को विधायक निधि से उपलब्ध कराए गए फायर फाइटर टैंकरों को पूरी तरह सक्रिय और तैयार स्थिति में रखा जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके और बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सके। विधायक डॉ. दोगने ने कहा कि किसानों की फसल उनकी सालभर की मेहनत का परिणाम होती है, इसलिए प्रशासन को ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए किसानों को राहत उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना चाहिए। किसानों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि फसल नुकसान के भुगतान के लिए वे मुख्यमंत्री से भी बात कर रहे हैं। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर सोलंकी, लालू राजपूत, देवेंद्र राजपूत, गोल्डी कुशवाह और इमरान शेख उपस्थित थे।

Views Today: 20

Total Views: 20

Leave a Reply

error: Content is protected !!