किसान ओने-पौने दाम पर मंडियों में बेच रहे अपनी उपज : मोहन सांई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार जिले के किसानों के साथ छलावा कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से किसान पंजीयन केंद्रों पर चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों द्वारा पोर्टल नहीं चलने का हवाला देकर किसानों को परेशान किया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च घोषित की गई है, जबकि हजारों किसान अब भी पंजीयन से वंचित हैं। ऐसे में सरकार को पंजीयन की अवधि बढ़ाकर 15 मार्च तक करना चाहिए और समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना और सरसों की खरीदी तत्काल शुरू की जानी चाहिए। मोहन सांई ने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में सरकार ने किसानों से गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदने का वादा किया था, लेकिन अब तक वह वादा पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जब राजस्थान और हरियाणा में भाजपा सरकार समर्थन मूल्य खरीदी पर 150 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दे रही है, तो मध्यप्रदेश के किसानों को इसका लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा। उन्होंने मांग की कि किसानों को 500 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया जाए। उनका कहना है कि वर्तमान में किसान मंडियों में गेहूं और चना ओने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। मंडियों में गेहूं 1800 रुपए से 2200 रुपए प्रति क्विंटल तक खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडियों में भी समर्थन मूल्य से नीचे बोली नहीं लगनी चाहिए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने सरकार से पंजीयन की अवधि बढ़ाने तथा किसानों से उपज की समर्थन मूल्य पर तत्काल खरीदी शुरू करने की मांग की है।

60 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!