ग्रामीण की संदिग्ध स्थिति में मौत, आरोपी की तलाश जारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सिराली। थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले में पुलिस ने एक संदेही बाबा की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  5 मार्च को संतोष पिता लक्ष्मीनारायण पालीवाल (48 वर्ष) निवासी पहेटकला मृत अवस्था में पाए गए। प्रारंभिक जांच में उनकी मौत संदिग्ध प्रतीत होने पर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस मामले में मंदिर आश्रम में रहने वाले बाबा रामकुमार गौरव निवासी कल्याणपुर, थाना डोंगरगांव जिला नरसिंहपुर को संदेही माना जा रहा है। घटना के बाद से ही उक्त बाबा फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार संदेही बाबा का हुलिया इस प्रकार है।  वह सफेद कुर्ता और सफेद धोती पहने हुए है तथा पीठ पर नीले रंग का बैग टांगे हुए है। उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। शरीर इकहरा, रंग गोरा है। सिर के बाल बड़े हैं तथा दाढ़ी भी बड़ी है, जिसमें काले-सफेद बाल हैं। आशंका जताई जा रही है कि घटना के बाद वह अपने निवास कल्याणपुर गाडरवारा की ओर गया हो सकता है। सिराली पुलिस द्वारा संदेही की तलाश पतारसी की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति को उक्त हुलिए के व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना सिराली जिला हरदा को सूचित करने का अनुरोध किया गया है।

Views Today: 16

Total Views: 16

Leave a Reply

error: Content is protected !!