Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

रबी विपणन के लिए गेहूं के पंजीयन 7 मार्च तक होंगे

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार रबी विपणन 2026-27 के लिए गेहूं का पंजीयन 7 मार्च तक किया जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी हरदा ने जिले के सभी किसानों से 7 मार्च के पूर्व गेहूं पंजीयन कराने का अनुरोध किया है। उन्होने बताया कि विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार सिकमी/बटाईदार एवं वन पट्टाधिकारी के अनुबंध 2 फरवरी 2026 के पूर्व का होने पर ही पंजीयन हेतु मान्य होंगे एवं अनुबंध पर भू स्वामी और बटाईदार के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। सिकमी पंजीयन हेतु उचित मूल्य का स्टाम्प होना अनिवार्य है। जिला आपूर्ति अधिकारी हरदा ने किसानों से अनुरोध किया है कि सिकमी/बटाईदार एवं वन पट्टाधिकारी पंजीयन के समय 2 फरवरी 2026 से पूर्व के ही भूमि के अनुबंध प्रस्तुत करें ताकि सुगमता से पंजीयन किया जा सके।

34 Views
What do you think?

Leave a Reply