Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

शिवानुजा प्ले स्कूल में 3 दिवसीय किड्स टैलेंट फेस्टिवल का शुभारंभ

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शहर के शिवानुजा प्ले स्कूल में 3 दिवसीय किड्स टैलेंट फेस्टिवल का शुभारंभ गुरुवार को उत्साह और उमंग के साथ हुआ। आयोजन के प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद एवं समाजसेवी सुप्रिया पटेल तथा प्रमिला ठाकुर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। स्कूल की संचालक विभूति गौर ने बताया कि तीन दिवसीय इस आयोजन में बच्चों द्वारा विभिन्न आकर्षक और रचनात्मक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं, जिनसे उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास का विकास होता है। अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संस्था की वाइस प्रिंसिपल समीक्षा त्यागी, सुधा ठाडा, ऋतु राजपूत, भावना वर्मा, माधुरी शर्मा उपस्थित रहीं। पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं में प्री नर्सरी के कप बैलेंसिंग में प्रथम आयांश तिवारी, द्वितीय रिशान पवार, तृतीय राशिका ठाकुर रहीं। इसी प्रकार जंपिंग रेस में प्रथम शिवाय जाट, द्वितीय हिमांश शर्मा, तृतीय आर्यमन जाट रहे। राइम्स में प्रथम शिवाय चौरे, द्वितीय योगित गेहलोत, तृतीय नीर बिश्नोई रहे। प्री प्रायमरी वर्ग में कप बैलेंसिंग में प्रथम रिदित यदुवंशी, द्वितीय लक्ष्य बांके, तृतीय प्रांशी जाट रहीं। जंपिंग रेस में प्रथम श्रेयान जैसानी, द्वितीय रेयांश ओनकर, तृतीय वत्सल मालवीय रहे। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखने योग्य रहा।

48 Views
What do you think?

Leave a Reply