अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने सोमवार को होटल बगिया रेस्टोरेन्ट व सुनील कुमार अनिल कुमार किराना एण्ड कन्फेक्शनरी का निरीक्षण कर अचार पाउच के सैम्पल लिये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कांबले ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सुनील कुमार अनिल कुमार किराना एंड कन्फेक्शनरी आचार्य विनोबा भावे वार्ड हरदा से अचार पाउच का सैंपल लिया गया। सैंपल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेज दिया गया रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
Views Today: 16
Total Views: 16

