हल्दी-कुमकुम उत्सव में झलका एकता का रंग

अनोखा तीर, हरदा। माहेश्वरी नवयुवती मंडल द्वारा नए वर्ष का पहला त्योहार हल्दी-कुमकुम नवनिर्मित कन्हैया मंदिर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मंडल की महिलाओं ने एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर सम्मानित किया तथा आपसी सौहार्द, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। पूरा आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंडल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरभि तोषनीवाल, सचिव निशा सोमानी, कोषाध्यक्ष हर्षिता बांगड सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में वृंदा राठी, पलक काबरा, शीखा चित्लांग्या, नीता मूंदड़ा, सलोनी सादानी, आशा बांगड, तृप्ति सादानी, अस्मिता राठी, रक्षिता राठी, अंशु मुंदड़ा, श्रद्धा करवा, दीप्ति लोया, शिल्पा टावरी, सोनाली लोया, रेखा मोहता सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

51 Views

Leave a Reply