महिला की शिकायत से तंग आकर पिया कीटनाशक  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिले में सोमवार सुबह एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि एक झूठी छेड़छाड़ की शिकायत से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। यह घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुई, जब गोंदागांवखुर्द निवासी लक्ष्मण पिता सीताराम (50) ने अपने खेत में कीटनाशक का सेवन कर लिया।लक्ष्मण की बेटी ने बताया कि उनके पिता नाव चलाने का काम करते हैं। गांव की एक महिला ने उनके खिलाफ छेड़छाड़ का झूठा मामला दर्ज कराया है। बेटी के अनुसार, शिकायत के अगले दिन जब उन्होंने महिला से पूछताछ की तो उसने छेड़छाड़ की बात से इनकार कर दिया था। हालांकि, बाद में महिला ने उनके पिता से पैसों की मांग की। जब लक्ष्मण ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो महिला ने उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करा दी। बेटी ने मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, करताना चौकी प्रभारी प्रकाश सोलंकी ने बताया कि गत 20 फरवरी को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि उसके पति के घर पर न होने की स्थिति में उसी गांव के लक्ष्मण नामक व्यक्ति ने रात में उसके घर में घुसने का प्रयास किया। इस शिकायत के आधार पर आरोपी लक्ष्मण के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।

Views Today: 18

Total Views: 18

Leave a Reply

error: Content is protected !!