डिजिटल टूल्स के माध्यम से होगी जनगणना 2027

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-स्वगणना पोर्टल पर घर बैठकर ही आमजन अपनी गणना दर्ज कर सकेंगे
अनोखा तीर, हरदा। वर्ष 2027 की जनगणना डिजिटल टूल्स के माध्यम से की जाएगी। यह जनगणना देश की प्रथम डिजिटल जनगणना होगी। आमजन अपनी गणना घर बैठ कर ही स्वगणना पोर्टल के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे। जनगणना में मोबाइल एप्लिकेशन एवं वेब पोर्टल के माध्यम से आंकड़ों का संकलन किया जाएगा तथा सम्पूर्ण कार्य की निगरानी सेंसेस मेनेजमेन्ट एण्ड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीएमएमएस) पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। जनगणना के दौरान नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी पूर्णत: गोपनीय रहेगी। किसी भी प्रगणक या अधिकारी द्वारा ओटीपी या बैंक विवरण की मांग नहीं की जाएगी। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में बुधवार को जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में जनगणना की जिला प्रभारी सुश्री आयुषी भावसार ने बताया कि जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें मकानों की गणना व सूचीकरण का कार्य होगा। द्वितीय चरण फरवरी 2027 में आयोजित होगा, जिसमें जनसंख्या की गणना की जाएगी। उन्होने बताया कि जनसंख्या की गणना के लिये स्वगणना पोर्टल पर 33 बिन्दूओं की जानकारी दर्ज कराई जाना होगी। बैठक में कलेक्टर ने जनगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों को सुनियोजित तरीके से पूर्व तैयारियां करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, प्रभारी जिला योजना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी सुश्री रजनी वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Views Today: 8

Total Views: 8

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!