परिक्रमावासियों के सुविधार्थ चौकी में आश्रम का शुभारंभ

अनोखा तीर, हरदा।  मॉ नर्मदा की पैदल परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के सुविधार्थ  हंडिया तहसील के ग्राम चौकी में   बुधवार को रेवाश्री वीर तेजाजी आश्रम का शुभारंभ हुआ है। आश्रम में परिक्रमावासियों के ठहरने एवं भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मॉ नर्मदा के रिद्धनाथ घाट से कलश एवं ध्वज यात्रा निकाली गई, जो चौकी स्थित नवनिर्मित आश्रम पहुंची। जहां विधिवत पूजन-हवन एवं कलश स्थापना की गई। आश्रम से जुड़े पूर्व मंडी अध्यक्ष ्रपहलाद पटेल ने बताया कि इस मौके पर गोंदागांव से लेकर  पोखरनी तक संचालित समस्त सेवा आश्रमों के सेवाभावी जन  मौजूद थे। वहीं अम्बा माता टेकरी ऊंवा, हरिहर आश्रम भमौरी एवं रामानंद आश्रम हंडिया से साधु-संत व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।

65 Views

Leave a Reply