अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही, 8 प्रकरण दर्जअनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के मंगलवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के हंडिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नयापुरा, उंढाल, साल्याखेड़ी, जोगा, हेमापुर व अजनास खुर्द में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 25 पाव देशी शराब, 46 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 940 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किए।

77 Views

Leave a Reply