गेहॅू का समर्थन मूल्य 2700 रुपए करने की मांग
अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ ने सोमवार को तेजाजी चौक पर किसानों की 18 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार हिमांशु परते को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान किसानों की प्रमुख मांगे वर्तमान में ओलावृष्टि व हवा-आंधी से किसानों की फसल को जो नुकसान हुआ है उसकी राहत राशि व बीमा राशि की तैयारी, समर्थन मूल्य पर गेहूॅ 2700 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदीने, सोयाबीन की भावांतर राशि, मोरंड गंजाल परियोजना की वन एवं पर्यावरण एनओसी जारी कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने, मंडी परिसर में एक ओर अतिरिक्त प्लेट कांटा, किसानों को सिंचाई के लिए 15 घंटे बिजली, ग्राम रोलगांव में माचक नदी पर पुल निर्माण, प्रधानमंत्री कृषक मित्र योजना अंतर्गत किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराने के साथ साथ जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद 24 घंटे में राजस्व रिकॉर्ड दुरूस्त करने की मांग की है। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के ब्रजमोहन राठौड़, आनंदराम किरार, राजेंद्र बांके, बालकदास छापरे, अरुण पटवारे, विनय यादव, दीपक यादव, संजय खोदरे, मुकेश बांके, आनंद माली, गोविंद गौर, दिनेश गौर, जयश्री धाकड़, शोभा राठौर, रेखा बांके, सुशीला खोदरे, लता बांके सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 72

