-संवाद व नि:शुल्क टीकाकरण कार्यक्रम संपन्न
अनोखा तीर, हरदा। कार्यालय पशुपालन एवं डेयरी विभाग हरदा द्वारा 14 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक ‘पशुपालन एवं पशु कल्याण माहÓ मनाया जा रहा है। उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. अजय रामटेके ने बताया कि इस अवसर पर शुक्रवार को उपसंचालक पशु चिकित्सा कार्यालय में पशुपालक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन योजना, मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना और अन्य विभागीय योजनाओं के 95 हितग्राही सम्मिलित हुए। संगोष्ठी में पशुपालकों ने अपने अनुभव साझा किए और पशुपालन व्यवसाय को लाभ का धंधा बनाने पर चर्चा की। इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री पशुपालन पत्रोंपाधि महाविद्यालय के 130 छात्रों के साथ युवा संवाद किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को पशुपालन में करियर बनाने पर मार्गदर्शन दिया गया। छात्रों को पशु कू्ररता निवारण अधिनियम और पशु कल्याण से संबंधित जानकारी भी दी गई। इसके अलावा बहुउद्देशीय जिला पशु चिकित्सालय हरदा में नि:शुल्क एंटी रेबीज वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 75 श्वान (कुत्तों) को प्रतिबंधात्मक एंटी रेबीज वैक्सीन लगाए गए।

Views Today: 24
Total Views: 40

