अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही, 8 प्रकरण दर्ज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के मंगलवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने सिराली क्षेत्र के ग्राम रोलगांव, रहटाकला, जामुखो, पटालदा, आमाखाल, महेन्द्रगांव, खुदिया, पिपल्या, भगवानपुरा, रिछाड़िया, सोनपुरा व सुन्दरपानी में दबिश दी। दबिश के दौरान 12 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 35 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब एवं 510 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 8 प्रकरण दर्ज किये। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 56025 रूपये है।

102 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!