शासकीय आईटीआई में वेकमेट लिमिटेड की कैम्पस ड्राइव 8 जनवरी को

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आईटीआई हरदा में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए वेकमेट लिमिटेड द्वारा जुनियर एसोसिएट पद के लिए  एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य आईटीआई हरदा ने बताया कि यह कैम्पस ड्राइव 8 जनवरी को प्रात: 11 बजे से आयोजित होगी। इस केम्पस ड्राइव में प्रदेश के किसी भी शासकीय अथवा प्रायवेट आईटीआई से केवल ट्रेड इलेक्ट्रिशन, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रॉनिक्स, वेल्डर, इन्स्ट्ररूमेंटेशन, वाइंडर एवं मोटर मेकेनिक व्यवसाय से आईटीआई एवं कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण छात्र सम्मिलित हो सकते है।

143 Views

Leave a Reply